धनौरा: गजरौला क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, दो पर हुआ मुकदमा दर्ज
गजरौला। क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गजरौला क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी 30 जून 2026 को सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी कार्य से घर से बाहर गई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं।