साकेत: मदनपुर खादर इलाके से चोरी के आरोप में फरार भगोड़े बदमाश को सदर्न रेंज की क्राइम टीम ने किया गिरफ्तार
डीसीपी संजय कुमार सेन ने 9 दिसंबर की सुबह 11:30 बजे मीडिया को बताया कि चोरी के आरोप में फरार चल रहे एक बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मोलरबंद एक्सटेंशन बदरपुर निवासी 28 वर्षीय कपिल नरूला के तौर पर हुई है उसके खिलाफ नेब सराय थाने में चोरी का मामला दर्ज है इस मामले में उसे साकेत कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा था