साकेत: देवली गांव में पति-पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हुई हत्या दंपति की थी शादी की सालगिरह:डीसीपी
डीसीपी अंकित चौहान ने 4 दिसंबर की दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया वालों को बताया कि देवली गांव इलाके में 4 दिसंबर की सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी कि तीन लोगों को चाकू मारा गया है और वह बेहोश पड़े हुए हैं कॉल उनके बेटे अर्जुन ने किया था मौके पर पहुंचने पर पता चला कि राजेश कुमार उनकी पत्नी कोमल और बेटी कविता की धारदार हथियार से हत्या की गई है