साकेत: दक्षिणी दिल्ली के सांसद ने वसंत विहार में 12 साल के बच्चे की स्कूल में मौत पर दुख जताया, मुआवजे की मांग की
दिल्ली के वसंत विहार के स्कूल में 12 साल के बच्चे के मौत पर दुख जताते हुए दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार शाम 4:00 बजे सोशल मीडिया पर बताया कि बच्चे की अंतिम संस्कार में मैं शामिल हुआ और परिजनों को संवेदना दी और दिल्ली सरकार से परिजनों को मुआवजा देने की मांग की ।