पथरगामा: पथरगामा रामपुर गांव में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, सड़क पर चलना मुश्किल
प्रखंड के माल निस्तारा पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में सड़क पर जल जमाव की समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं। जाम नाला के कारण बारिश एवं घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है जिससे आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नाला साफ करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।