डंडई: लवाहीकला स्कूल का अनोखा अभियान: शिक्षक घर-घर पहुंचे, शिक्षा की अलख जगाने खुद के खर्च पर निकले
Dandai, Garhwa | Apr 4, 2026 शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने की मिसाल पेश करते हुए शनिवार सुबह 11:00 से राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, लवाहीकला के शिक्षकों ने एक अनोखा और प्रेरणादायक संपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, नामांकन बढ़ाना और विद्यालय के समग्र विकास को गति देना है। लवाहीकला, रारो, हुक्का पत्थर और पथलाहीटोला समेत कई गांवों