बृहस्पतिवार को चेवाड़ा के ई-कृषि कार्यालय परिसर में किसानों के बीच रवि फसल के बीजों का वितरण किया गया। इस दौरान मसूर, चना सहित कई अन्य फसलों के बीज किसानों को उपलब्ध कराए गए। बीज वितरण का कार्य शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में समन्वयक रंजीत कुमार एवं शंभू प्रसाद सिंह की उपस्थिति रही। उन्होंने किसानों को फसल की बुवाई के समय और तकनीकी जा