चौरीचौरा: दुबियारी पुल के पास डिवाइडर से टकराकर युवक की हुई मौत
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर दुबियारी पुल के पास 5:30 बजे डिवाइडर टकराकर एक युवक की मौत हो गई है।तरकुलहा मंदिर से लौट रहा था तभी अचानक डिवाइडर से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार संदीप सिंह पुत्र राम दुलारे सिंह निवासी शीतलापुर परतावल बाजार थाना श्यामदेउरवा उम्र 25 तरकुलहा मंदिर से लौट रहे थे तभी डिवाइडर से टकरा गया।