सिवनी: सिवनी विधायक ने ग्रीष्मकालीन खेल शिविर के समापन पर बच्चों को टी-शर्ट वितरित की
Seoni, Seoni | May 31, 2026 सिवनी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का समापन विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। रविवार को कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। विधायक ने 14 खेलों के प्रशिक्षणार्थियों को टी-शर्ट वितरित कर खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया।