रातू: चटकपुर में बंद घर की छत पर मिला 17 वर्षीय युवक का शव, मुंह पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
Ratu, Ranchi | Apr 8, 2026 रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में एक बंद घर की छत पर युवक का सड़ता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय रोशन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव लगभग दो दिन पुराना है और बदबू के कारण स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। रोशन रविवार रात से लापता था। उसके मुंह पर चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलत