चीनोर: गधोटा मे चौपाल लगाकर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ द्वारा गधोटा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विषयों पर चर्चा की। विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाओं एवं सुझावों को जाना एवं तत्काल संबंधित अधिकारियों बात कर निराकरण कराया। विधायक मोहन सिंह राठौड़ का ग्राम वासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।