ऊंचाहार: ऊँचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय के मंत्री बनने पर समर्थकों ने किया खुशी का इजहार
ऊँचाहार विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने रविवार को योगी कैबिनेट के दूसरे विस्तार में कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली।राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा उन्हें शपथ दिलाई गई।मंत्री बनने पर ऊँचाहार नगर, जमुनापुर चौराहा, सवैया तिराहा समेत विभिन्न जगहों पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।जय श्री के नारे भी लगे।