पटना ग्रामीण: पटना: जेपी गंगा पथ मरीन ड्राइव पर चलती BMW में लगी आग, बड़ा हादसा टला
पटना में जेपी गंगा पथ मरीन ड्राइव पर मंगलवार की रात एक चलती हुई BMW कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही मरीन ड्राइव पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए अन्य गाड़ियों को दूर हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।