इस्लामनगर अलीगंज: पैक्स चुनाव के लिए ई. अलीगंज प्रखंड में मंगलवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का होगा आवंटन
ई.अलीगंज प्रखंड में पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए प्रथम चरण के तहत 26 नवंबर को प्रखंड के 11 पंचायतों में पैक्स चुनाव होना है। इसको लेकर सोमवार की संध्या 5 बजे के लगभग प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडियो अभिषेक भारती ने बताया कि चुनाव को लेकर मंगलवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।