इस्लामनगर अलीगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज का वरीय उपसमाहर्ता ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज का औचक निरीक्षण वरीय उपसमाहर्ता नागमणि प्रसाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सन्नी कुमार व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजिद हुसैन द्वारा बुधवार को दोपहर 3 बजे के लगभग किया गया। इस दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।