हज़ारीबाग: JPSC PT रिजल्ट पर बवाल! हजारीबाग में अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM का पुतला फूंका
JPSC PT रिजल्ट पर बवाल! हजारीबाग में अभ्यर्थियों ने परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गांधी मैदान से जिला परिषद चौक तक विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने जेपीएससी और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द कर पारदर्शी तरीके से दोबारा आयोजित कराने की मांग की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।