बांका: पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम
Banka, Banka | May 1, 2026 बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित पुलिस लाइन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेजपुर गांव निवासी मनोज दास के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल बांका में किया गया।