बक्सर: दहेज हत्या मामले में आरोपी पति ने किया आत्मसमर्पण कोर्ट ने भेजा जेल
Buxar, Buxar | Jun 3, 2026 सिकरौल थाना कांड संख्या 57/2026 में दहेज हत्या के आरोपी इंदल राम ने बुधवार को 1:00 बजे अपराह्न में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आवेदन खारिज कर आरोपी को जेल भेज दिया। मामला नया भोजपुरी ओपी थाना के चिल्हरी गांव के धर्मवीर राम की शिकायत से जुड़ा है।