मांझी: फतेहपुर: पुलिस ने 164 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ऑटो ज़ब्त किया, बड़ी कार्रवाई!
Manjhi, Saran | Apr 28, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के समीप नदी किनारे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से लदा एक ऑटो जप्त किया है । हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी की गई। जहां से 164 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ऑटो जप्त किया गया।