कुशलगढ़: कुशलगढ़ बंद, गौ सेवकों पर हमले के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया
बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के कलिंजरा गांव में गौ सेवकों पर हुए कथित हमले और धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों के विरोध में सोमवार को व्यापक आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर कुशलगढ़ बाजार पूर्णतः बंद रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन से पहले नीलकंठ महादेव मंदिर से एक विशाल रैली निकाली गई।