बदायूं: नवरात्र के पहले दिन नंगला मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की
Budaun, Budaun | Oct 11, 2026 बदायूं जिले के प्राचीन नगला मंदिर में आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के आज पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना घरों और मंदिरों में हो रही है । कलश स्थापना करने से पहले माता के भक्त नगला मंदिर पहुंचकर माता का सिंगार, पुष्प, मिष्ठान और गोला अर्पण करते हैं। आपको बता दें कि नगला मंदिर में नौ देवियों की स्थापना है ।