खालवा: कांग्रेस 9 अप्रैल को किसान हित में कलेक्टर कार्यालय पर करेगी प्रदर्शन: पटवारी
खंडवा | खरगोन से हरदा जाते वक्त शनिवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा पहुंचे। खंडवा जिले में पटवारी का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया।मीडिया से चर्चा के दौरान पटवारी ने कहा कि प्रदेश में आम जनता, किसान और युवा वर्ग लगातार परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।