महोबा: कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
Mahoba, Mahoba | Mar 30, 2026 एडीएम कुंवर पंकज की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे एडीएम द्वारा निर्देश दिये गये कि महोबा छतरपुर मार्ग पर बनाये गये स्पीड ब्रेकरों के स्लोप में सुधारीकरण एवं पेन्ट का कार्य एन०एच०ए०आई० छत्तरपुर द्वारा किया जायें। ए०आर०टी०ओ० महोबा को निर्देशित किया गया कि प्रर्वतन की कार्यवाही में वृद्धि की जायें।