नानपारा: नानपारा अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव की घोषणा, 12 जून को होगा मतदान, समिति अध्यक्ष ने दी जानकारी
नानपारा तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष रूप नारायण जायसवाल ने बताया कि मतदान 12 जून 2026 को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 16 जून 2026 को घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का प्रकाशन 26 मई 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूची पर आपत्तियां 27 मई को ली जाएंगी,