जलालपुर: विधानसभा चुनाव को लेकर कोपा व जलालपुर थाना अलर्ट, सैकड़ों लोगों पर हुई कार्रवाई
Jalalpur, Saran | Oct 17, 2025 आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए कोपा और जलालपुर थानों ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव के मध्य नजर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों थानों ने संभावित उपद्रवियों पर सख्त नजर रखनी शुरू कर दी है। उक्त बातों की जानकारी शुक्रवार को करीब 4:00 मिली। वहीं फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।