पलिया: पड़रिया गांव के युवक ने पहली पत्नी होने के बावजूद की दूसरी शादी, पहली पत्नी को मारपीट कर घर से भगाया
लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम पहाड़पुर निवासी पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी करीब तीन वर्ष पहले भीरा कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया गांव के एक युवक के साथ दान दहेज देकर विवाह किया था वही युवक शादी के बाद से ही दहेज की मांग करता था। वहीं युवक ने अब दूसरी शादी भी रचा ली है।