केशकाल: नगर पंचायत चुनाव के लिए 6 लोगों ने अध्यक्ष और 69 लोगों ने पार्षद पद के लिए नामांकन भरा, सभी पात्र पाए गए
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत केशकाल नगर पंचायत चुनाव हेतु 6 लोगों ने अध्यक्ष और 69 लोगों ने पार्षद हेतु नामांकन भरा है। बुधवार को सभी नामांकनों की स्क्रूटनी की गई। जिसमें सभी विधिमान्य पाए गए। संवीक्षा के बाद नाम वापसी की तिथि 31 जनवरी दोपहर 03 बजे तक है और मतदान तिथि 11 फरवरी और मतगणना 15 फरवरी को होगी।