राजनगर: देवनगर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित
राजनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवनगर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्था एवं हरिहर गौशाला समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण