ग्राम पौड़ी महाराजपुर में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों का व्यापक प्रदर्शन किया गया। बुधवार की शाम चार बजे कृषक राजेश धनगर सहित कई किसानों के खेत पर सुपरसीडर मशीन के माध्यम से गेहूं की बुवाई का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुपरसीडर तकनीक से पराली प्रबंधन आसान होता है, मिट्टी की उर्वरकता बनी रहती है।