ललितपुर: करीमनगर तिराहे के पास दुकान के सामने से बाइक चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, बीते लगभग 8 दिन पूर्व हुई थी घटना
ललितपुर शहर के मोहल्ला करीमनगर तिराहे के पास से बीते लगभग 8 दिन पूर्व एक दुकान के सामने से बाइक चोरी हो गई थी। उक्त मामले में रविवार सुबह करीब 10:00 बजे चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बहरहाल मामले को लेकर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए चोर के चिन्हित किए जाने की बात कही जा रही है।