अमरोहा: भाकियू अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी को 6 माह के लिए अमरोहा प्रशासन से जिला बदर किया गया
Amroha, Amroha | Jun 26, 2026 अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन (अंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी को जिला प्रशासन ने छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।