गुमला: श्री संकट मोचन मंदिर वार्षिकोत्सव में उमड़ी आस्था का सैलाब
Gumla, Gumla | Apr 11, 2026 गुमला के अंबेराडीह स्थित श्री संकट मोचन मंदिर के 12 वीं वार्षिकोत्सव महोत्सव में जन आस्था का सैलाब देखा गया। दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन शनिवार को पूर्वाह्न में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पूर्ण शुद्धता और पवित्रता के साथ साढ़े तीन हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुए। पारंपरिक वेश भूषा, माथे पर श्री राम का पट्टा और तिलक के साथ कलश यात्रा में शामिल हुवे।