मोहर्रम जुलूस की तैयारियों को लेकर मुस्लिम समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोटा। आगामी मोहर्रम पर्व और ताजिया जुलूसों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपमहापौर सोनू कुरैशी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जुलूस मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूसों के मार्गों पर खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाए, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने सहित अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की भी मांग रखी गई।
उपमहापौर सोनू कुरैशी ने कहा कि मोहर्रम मुस्लिम समाज का महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है और जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसे में प्रशासन को समय रहते सभी आवश्यक व्य�
Ladpura, Kota | Jun 12, 2026