गिरिडीह: बरगंडा के कोचिंग सेंटर में गिरिडीह की बैठक आयोजित, 30 से ज़्यादा कोचिंग संस्थानों के निर्देशक हुए शामिल
बरगंडा स्थित एक कोचिंग सेंटर में बुधवार को 2 बजे तक एप्टा गिरिडीह की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर एप्टा के मुख्य संरक्षक राजेश सिन्हा एवं संरक्षक नागेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद कोचिंग संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं उनके सहयोगी वीकास तिवारी उपस्थित थे।एप्टा की गिरिडीह इकाई के सभी पदाधिकारी इस बैठक में शामिल रहे।