पिछोर: पुरानी तहसील के सामने लगा चक्का जाम, जाम में फंसी एंबुलेंस, लोगों को हुई परेशानी
पिछोर नगर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुरानी तहसील के सामने सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आज मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे लंबा जाम लग गया। जाम के चलते एक एंबुलेंस भी फंस गई।तहसील के सामने रोजाना इसी तरह जाम लगता है।दुकानदारों और ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने से स्कूल बसें और एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।