जयपुर: राजधानी के लाजपत नगर इलाके में चोरी की वारदात के दौरान चोर ने चौकीदार पर धारदार हथियार से वार कर गला काटा
Jaipur, Jaipur | Jun 26, 2026 राजधानी जयपुर के लाजपत नगर मकान नंबर सी 30 पवन कुमार राणा के मकान पर चौकीदारी करने वाले अमित चौहान पर घर में चोरी की नीयत से घुसे चोर ने जब चौकीदार अमित को देखा तो धारदार हथियार से अमित का गला काट डाला इसके बाद अमित ने हंगामा किया तो चोर वहां से फरार हो गया। गार्ड अमित अपनी शर्ट से गले से बहते हुए खून को रोकने की कोशिश करते हुए बाहर आकर घटना की सूचना दी।