करछना: रामपुर के शैलेश नगर बस्ती में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग, मची अफरा-तफरी
तहसील करछना के औद्योगिक थाना अंतर्गत रामपुर शैलेश नगर बस्ती में बुधवार को खेत के ऊपर से गुजरी बिजली तार में सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। खेत से आग की लपटों को उठता देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। सूचना होने पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया तब तक कई ग्रामीणों का गेहूं का फसल जलकर राख हो चुका था।