रघुराजनगर नगरी: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, रेलवे स्टाफ के द्वारा कराया गया अस्पताल मेंभर्ती
गोंदिया से बरौनी (बिहार) जा रही ट्रेन में मंगलवार सुबह 11 बजे एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रेलवे स्टाफ की सूझबूझ से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। ट्रेन नंबर 15232 के 3RD AC कोच में 23 साल की फिरोज खातून सफर कर रही थीं। कटनी स्टेशन से मैहर के लिए ट्रेन निकलने के बाद अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। महिला ने अपनी ही सीट पर एक नवजात बच्चे को जन्म दिया