भोगांव: बेवर में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दी जा रही जानकारी
बेवर स्थित बाल भारती हायर एजुकेशन केंद्र पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए मंगलवार को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभकिया गया। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. मनोज और विनीत कुमार फील्ड स्टाफ को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं।