सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटार चौकी के ग्राम कांजी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। युवक का उसी के कमरे में शव मिला है बताया जा रहा है कि उसके गले पर चोट के निशान भी हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है।