शाहजहांपुर: सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर सालों से चल रहे दो बेसमेंट रेस्टोरेंट किए गए सील
शाहजहांपुर। लखनऊ हादसे के बाद चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत प्रशासन ने गुरुवार को दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान सालों से चल रहे दुर्गा होटल के बेसमेंट में संचालित हंगरी प्वाइंट तथा सिविल पुलिस लाइन के पास स्थित ट्रीट रेस्टोरेंट की जांच की।