सोमवार अपराह्न 12:30 बजे पीरी बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण किया गया. इसका नेतृत्व सुमित कुमार ने किया. इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक रामविलास शांडिल्य ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगा. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की.