नवतपा से पहले ही सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। मंगलवार को पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर में लू जैसे हालात बन गए। इससे पहले अप्रैल माह में 27 तारीख को पारा 43.2, 28 को 43.4 और 29 को 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।