रामगंजमण्डी: मारुति नगर में ओवरलोड ट्रक ने बिजली के पांच पोल तोड़े, कई घंटे से बिजली गुल, विद्युत विभाग ने शिफ्टिंग कार्य शुरू कराया
महाराष्ट्र से यूरिया खाद लेकर रामगंजमंडी आ रहा एक ओवरलोड ट्रक मारुति नगर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की अधिक ऊंचाई के कारण वह सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। तार में तेज खिंचाव होने से एक के बाद एक करीब पांच बिजली के पोल टूट गए। अचानक पोल गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।