कालपी: ग्राम मसगाया में छप्पर पर खपरैल डालते समय सांप ने 60 वर्षीय मजदूर को डसा, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Kalpi, Jalaun | Jun 7, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसगाया से रविवार सुबह 11:30 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि चुन्ना (60) मजदूरी करने के दौरान एक मकान पर छप्पर व खपरैल डाल रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।