भोपाल में अयोध्या बायपास के चौड़ीकरण का काम शुरू होते ही विरोध तेज हो गया है। यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऑक्सीजन मास्क पहनकर जेसीबी पर चढ़कर और पेड़ों के बीच पहुंचकर परियोजना का विरोध किया|