सांगानेर: जोबनेर थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधियों को पकड़ा, लैपटॉप और स्कॉर्पियो की ज़ब्ती
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेम के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण की आसूचना पर पुलिस थाना जोबनेर और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार व विवेक चौधरी के रूप मे हुई है। फिलहाल पूछताछ जारी है