बस्तर: बस्तर के 126 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने खेल-खेल में सीखी गणित और धूप से सुरक्षा, सीख के साथ रचनात्मकता की उड़ान
Bastar, Bastar | May 16, 2026 जगदलपुर, 16 मई 2026/ बच्चों की कल्पनाशक्ति और सीखने की क्षमता को अगर सही दिशा मिले, तो खेल-खेल में भी मुश्किल चीजें बेहद आसान हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही अनोखा और प्रेरणादायक नजारा बस्तर जिले के 126 आंगनबाड़ी केंद्रों में देखने को मिला, जहां 'तितली संस्था' के सहयोग से एक विशेष गतिविधि सत्र का आयोजन किया गया। इस अनूठे सत्र में बच्चों ने न सिर्फ गणित के बुनियादी ग