हैदरनगर: कोसियारा और हैदरनगर स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, रेलवे लाइन के किनारे मिला शव
पूर्व मध्य रेलवे के बीडी रेल खंड पर हैदरनगर थाना क्षेत्र में कोसियारा और हैदरनगर स्टेशन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने देखा कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।