पटना ग्रामीण: बिहार में 27 शहरों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत
बिहार में उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार सुबह मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया है. बेगुसराय, खगड़िया, मुंगेर, कटिहार और जमुई में आंधी के साथ तेज बारिश दर्ज की गई. इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें जमुई के सिकंदरा के 47 वर्षीय महेंद्र यादव और मुंगेर के 50 वर्षीय किसान गणेश यादव शामिल हैं.